सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Heatwave during the day, temperatures exceed 41 degrees Celsius, emergency room full, 12-bed heat wave ward

Ballia News: दिन में लू, तापमान 41 के पार, इमरजेंसी फुल, 12 बेड का बना हीट वेव वार्ड

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Heatwave during the day, temperatures exceed 41 degrees Celsius, emergency room full, 12-bed heat wave ward
जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज।संवाद - फोटो : सिरसिया ​स्थित पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए जुटी भीड़।
विज्ञापन
बलिया। तापमान 41डिग्री से ऊपर पहुंच गया, दिनभर लूट चल रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों के कारण सुबह आठ बजे के बाद ही घर से निकलने से लोग कतराने लगे हें।
Trending Videos

सरकारी अस्पतालों में इन दिनों डायरिया के लक्षण, पेट के रोगियों की संख्या 30 फीसदी तक पहुंच गई है। जिला अस्पताल में इमरजेंसी के प्रथम तल पर 12 बेड का डेडीकेटेड हीट रूम खुल गया है। पिछले 24 घंटे में इमरजेंसी में 164 मरीज गंभीर हालत में इलाज करने पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद 116 मरीजों को भर्ती कर लिया। वहीं अन्य को राहत मिलने पर घर की छुट्टी कर दी। शाम होते होते इमरजेंसी, मेडिकल वार्ड फुट हो जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में पछुआ व रात में पुरवा हवा के बाद भी पारा दिन का करीब 41 डिग्री के पार जबकि रात का 30 डिग्री के नीचे नहीं आ रहा है। लगन का सीजन होने से शादियों कार्यक्रमों में रात तक मसालेदार भोजन करने से पेट दर्द, डायरिया के लक्षण की शिकायत आ रही है। बच्चों व युवा को डायरिया के लक्षण व बुजुर्गों की सांस लेने की तकलीफ हो रही है।

जिला अस्पताल में तेज धूप के कारण अन्य दिनों की तुलना में तीन सौ मरीज कम रहे। सोमवार होने के बावजूद सिर्फ 1236 मरीज इलाज कराने पहुंचे। तेज धूप की तपिश से हवा भी झुलसा रही है। ऐसे में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। अचानक घर से बाहर पैदल एवं बाइक से निकलकर धूप में जाना खतरनाक साबित हो रहा है। फिजिशियन डॉक्टर मनोज कुमार ने कहा कि हर घंटे पर एक गिलास पानी या फिर तरल पदार्थ का सेवन करते रहें। दोपहर में यदि निकलना बेहद जरूरी हो तो धूप से बचने के लिए छाता लगाकर निकलें या फिर गमछा आदि से सिर और चेहरे को पूरी तरह से ढककर गर्म हवा से सुरक्षित रखें। इस बाबत सीएमएस डॉक्टर एसके यादव ने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए अस्पताल में संसाधन बढ़ाएं गए है। डाक्टरों की टीम अलर्ट है। इमरजेंसी के प्रथम तल पर हीट वेव के लक्षण वाले मरीजों को बेतहर इलाज को कोल्ड वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed