सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The beginning of May is like February.

Ballia News: मई की शुरुआत फरवरी जैसी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The beginning of May is like February.
विज्ञापन
बलिया। जिले में मई का पहला दिन फरवरी जैसा महसूस किया गया। यह पांचवां मौका है जब अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सामान्य तौर पर ऐसा तापमान फरवरी में रहता है। शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रह। यानी अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर महज पांच डिग्री रहा। इससे पंखे की हवा के बीच भी सिहरन महसूस की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 30 मई 2021 में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस गया था।
Trending Videos

शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। इससे गर्मी से राहत मिली। कुछ देर तक हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम और अच्छा हो गया। वातावरण में नमी बढ़ गई। दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन हुए लेकिन तापमान में कोई खास इजाफा नहीं हो सका। 29 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रह रहा था। लू का सामना करना पड़ रहा था। अचानक तापमान में गिरने से राहत मिली है। मौसम सुहाना हो गया है। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के प्राे. सुरेश सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों में मौसम बदलेगा। तापमान बढ़ेगा। हालांकि वातारण में नमी बरकरार रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed