सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tractor-Trolley Runs Over Sister Heading to Brother Engagement Ceremony Dies Young Man and Girl Injured

Ballia Accident: भाई के तिलक में जा रही बहन के ऊपर चढ़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली, तड़पकर मौत; युवक और बच्ची घायल

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 27 Apr 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सड़क हादसे की सूचना पाकर माैके पर सिकंदरपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Tractor-Trolley Runs Over Sister Heading to Brother Engagement Ceremony Dies Young Man and Girl Injured
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों से बातचीत करते जनप्रतिनिधि। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Road Accident: सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चाड़ी गांव के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Trending Videos


महरो गांव निवासी पूजा सिंह (24) पुत्री शिवजी सिंह गोरखपुर में पढ़ाई करती थीं। वह अपने घर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए कृषक एक्सप्रेस से बेल्थरा रोड पहुंची थीं। वहां से ऑटो के जरिए नवानगर आईं, जहां उन्हें लेने के लिए उनके चचेरे भाई दीपक सिंह अपनी पांच वर्षीय भतीजी आराध्या के साथ पहले से मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

तीनों नवानगर से बाइक पर सवार होकर महरो गांव के लिए निकले थे। इसी दौरान चाड़ी गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पूजा सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे में दीपक सिंह और मासूम आराध्या घायल हैं, जिनका उपचार जारी है।

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस

बताया जा रहा है कि पूजा सिंह के दो भाई भारतीय सेना में कार्यरत हैं और वह परिवार में सबसे छोटी थीं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया है। जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां मातम छा गया है। 29 अप्रैल को तिलक समारोह होना था और तैयारियां अंतिम चरण में थीं।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। पूर्व विधायक संजय यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed