{"_id":"642d800f3c91be4037012b25","slug":"up-nikay-chunav-2023-om-prakash-rajbhar-said-sbsp-will-contest-civic-elections-2023-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav: हम एक नई ताकत, ओमप्रकाश राजभर बोले- सुभासपा पूरी दमदारी से निकाय चुनाव लड़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav: हम एक नई ताकत, ओमप्रकाश राजभर बोले- सुभासपा पूरी दमदारी से निकाय चुनाव लड़ेगी
Wed, 05 Apr 2023 07:35 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 05 Apr 2023 07:35 PM IST
सार
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर बुधवार को बलिया पहुंचे। गांधी पार्क में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सुभासपा पूरी दमदारी से निकाय चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) यूपी नगर निकाय का चुनाव पूरी दमदारी के साथ लड़ेगी। एक नई ताकत के रूप में सबके सामने आएगी। कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ लग जाएं। बलिया के गांधी पार्क में बुधवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन
इसके पूर्व कार्यक्रम संयोजक यशवंत कुमार सिंह ने ओमप्रकाश राजभर और राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डा. अरविंद राजभर को अंगवस्त्रम और चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। ओपी राजभर ने कहा कि जातीय जनगणना से ही गरीबों, पिछड़ों, दलितों, वंचितों को हक व अधिकार मिल सकेगा, लेकिन सरकार इस पर चुप है।
विज्ञापन
घरेलू बिजली मुफ्त, एक देश एक शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा में भले ही देर लगे, लेकिन इसे भी हासिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को नौकरी सहित सभी स्थानों पर 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए, ताकि वे पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: समर सिंह अब चाह कर भी नहीं भाग सकता विदेश, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बनाया जबरदस्त प्लान