फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Voice raised for drainage facilities in Ghorauli market.

Ballia News: घोरौली बाजार में जलनिकासी के लिए उठाई आवाज

Sun, 09 Aug 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Voice raised for drainage facilities in Ghorauli market.
बांसडीहरोड क्षेत्र के घोरौली बाजार में जलनिकासी व्यवस्था को लेकर गॉव का निरीक्षण करते जेई प्रेम
बांसडीह रोड। बलिया-बांसडीह मार्ग पर घोरौली बाजार के पास जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर नई पुलिया के निर्माण और नाली की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीण आजाद शर्मा, प्रशांत गुप्ता, श्रीभगवान गुप्ता समेत अन्य लोगों ने बताया कि घोरौली बाजार के पास बनी पुरानी पुलिया लंबे समय से जलनिकासी में बाधा बनी हुई है। ग्रामीणों ने चार अगस्त को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर मौके का निरीक्षण कराने की की मांग की। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग के जेई प्रेम सागर ने शुक्रवार शाम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को शीघ्र जलनिकासी की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। इससे ग्रामीणों में समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed