सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   When girlfriend refused to listen to him, boyfriend climbed a tower and came down after two hours.

Ballia News: प्रेमिका ने नहीं की बात तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, दो घंटे बाद उतरा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
When girlfriend refused to listen to him, boyfriend climbed a tower and came down after two hours.
विज्ञापन
बांसडीह/ घोघा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह प्रेमिका से बात न होने से नाराज होकर 15 वर्षीय किशोर बिजली के टावर पर चढ़ गया। सूचना पर कोतवाल प्रवीण सिंह गांव में पहुंचे। प्रेमिका से बात कराने का आश्वासन देने पर व उतरा। करीब दो घंटे तक
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर गांव के ही एक किशोरी से प्रेम करता है।
शादी से इन्कार करने व मोबाइल पर बात नहीं करने से आहत होकर किशोर बिजली के टावर पर चढ़ गया। प्रेमिका से बात न करने पर कूद कर जान देने की धमकी देने लगा। खेत में काम कर रहे मजदूरों की नजर बिजली के टावर पर पहुंची तो उनके होश उड़ गए उन्होंने चिल्लाते हुए ग्रामीणों की इसकी जानकारी दी। मौके पर देखते ही देखते हजारों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाल प्रवीण सिंह दलबल के साथ पहुंच युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच टावर की सप्लाई कटवाई गई। करीब दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने किशोरी से बात कराने का आश्वासन देने पर नीचे उतारा। युवक के नीचे उतरते ही पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल ने कहा कि किशोरी की मां की तहरीर पर किशोर पर पॉक्सो एक्ट की प्राथमिकता दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed