{"_id":"69e925efc093a5fea9025ed1","slug":"youth-searching-for-work-dies-in-bike-collision-companion-critical-ballia-news-c-190-1-bal1001-162380-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: काम की तलाश में निकले युवक बाइक की टक्कर से मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: काम की तलाश में निकले युवक बाइक की टक्कर से मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन
दुबहर क्षेत्र के जनाड़ी गांव स्थित रिंग बंधा के समीप हुए सड़क हादसे में मृतक घोड़हरा निवासी मृ
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुबर। दुबहर थाना क्षेत्र के जनाड़ी रिंग बंधा मार्ग पर बुधवार की सुबह सड़क हादसे में ग्राम घोड़हरा निवासी राजूराम (28) की मौत हो गई। उसका दोस्त प्रदीप राम (30) घायल हो गया।
दोनों मोटरसाइकिल से काम की तलाश में बलिया शहर की ओर जा रहे थे। रिंग बंधे पर तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। घायलों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। राजूराम की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। प्रदीप राम का इलाज बलिया के ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है। राजू राम अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी असामयिक मौत ने वृद्ध माता-पिता, पत्नी और दो मासूम बेटियों के भविष्य पर संकट खड़ा कर दिया है।
दुबहर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसकी तलाश के लिए पुलिस लगी है। एसओ ने बताया कि रिंग बंधे पर लगातार बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए वहां विशेष गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों ने लगाए आरोप : हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि यदि रेफर करने की प्रक्रिया में देर न की जाती और समय रहते उचित उपचार मिल जाता तो राजू राम की जान बचाई जा सकती थी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X