फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   68 complaints at the grievance redressal fair; 33 resolved on the spot

Balrampur News: सट्टा प्रदर्शन मेले में 68 शिकायतें, 33 का मौके पर निस्तारण

Thu, 24 Sep 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
68 complaints at the grievance redressal fair; 33 resolved on the spot
फोटो-27-बलरामपुर में फीता काटकर मेले का शुभारंभ करते विधायक पल्टूराम व अन्य ।-संवाद
बलरामपुर। नगर स्थित गन्ना विकास समिति परिसर में बुधवार को सात दिवसीय सट्टा प्रदर्शन मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में किसानों ने पेड़ी व पौध गन्ने की बोआई के रकबे, मोड परिवर्तन, बैंक खाता संख्या और मोबाइल नंबर में संशोधन से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। कुल 68 शिकायतें पहुंचीं, जिनमें से 33 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित क्षेत्र के गन्ना पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सट्टा प्रदर्शन मेले का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम, उप गन्ना आयुक्त डॉ. आरबी राम और जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार ने किया। सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई योजनाएं चला रही है। किसान इन योजनाओं का लाभ लेकर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं।
विज्ञापन


उप गन्ना आयुक्त ने किसानों को उन्नतशील गन्ना प्रजातियों, कीटनाशकों के प्रयोग और आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सात दिवसीय मेले में अधिक से अधिक किसान पहुंचकर अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं, ताकि पेराई सत्र शुरू होने के बाद गन्ना आपूर्ति में किसी तरह की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में गन्ना समिति के सचिव अविनाश सिंह, चेयरमैन रन्नू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed