{"_id":"6ab41cd8c3d6f022770d48c1","slug":"women-become-self-reliant-through-the-power-of-the-group-launch-canteen-on-wheels-balrampur-news-c-99-1-brp1010-155232-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: समूह की ताकत से आत्मनिर्भर बनीं महिलाएं, शुरू की कैंटीन ऑन व्हील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: समूह की ताकत से आत्मनिर्भर बनीं महिलाएं, शुरू की कैंटीन ऑन व्हील
Thu, 24 Sep 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो-16-बलरामपुर के हरैया सतघरवा में कैंटीन का संचालन करती समूह की महिलाएं ।-संवाद
हरैया सतघरवा। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं अब आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं। विकासखंड कार्यालय के सामने समूह से समृद्धि की ओर बढ़ते कदम को साकार करते हुए ग्राम पंचायत धामाचौरी की दो महिलाओं ने स्वरोजगार शुरू कर मिसाल पेश की है।
ग्राम पंचायत में संचालित सूरज स्वयं सहायता समूह और मां गौरी आजीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने पाटन प्रेरणा कैंटीन ऑन व्हील का संचालन शुरू किया है। कैंटीन के जरिये महिलाएं आय बढ़ाने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान देंगी।
ब्लॉक मिशन प्रबंधक मुश्ताक अहमद ने बताया कि मां गौरी आजीविका स्वयं सहायता समूह की पिंका देवी जायसवाल ने 20 हजार रुपये और उमा देवी जायसवाल ने 25 हजार रुपये लेकर कैंटीन ऑन व्हील की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं अब केवल बचत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि रोजगार खड़ा कर अपनी पहचान भी बना रही हैं।