{"_id":"6aba67acdde901842d0221b7","slug":"balrampur-car-collides-with-two-motorcycles-three-dead-including-a-husband-and-wife-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: कार की दो बाइकों से टक्कर, पति-पत्नी समेत तीन की मौत, पिता और कार चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: कार की दो बाइकों से टक्कर, पति-पत्नी समेत तीन की मौत, पिता और कार चालक घायल
Mon, 28 Sep 2026 06:42 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 28 Sep 2026 06:42 PM IST
सार
बलरामपुर में हुए एक सड़क हादसे में कार की दो बाइकों से टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद
विस्तार
उतरौला-बलरामपुर मार्ग पर अक्सी बढ़हरा गांव के पास सोमवार को ईंट-भट्ठे के सामने तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक पर सवार पचौथा निवासी पांचूराम (61) और उनकी पत्नी बड़का (58) की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर पिता के साथ सवार कल्पना (27) की भी मौत हो गई। कल्पना के पिता प्यारे लाल (63) और कार चालक कामिल घायल हुए हैं। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कार बलरामपुर की ओर से उतरौला की तरफ जा रही थी। अक्सी बढ़हरा गांव के पास कार की पहले उतरौला की ओर से आ रहे पांचू राम की बाइक से टक्कर हुई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर मुड़ी। इसी दौरान सामने से दूसरी बाइक आ गई, जिस पर बासूपुर चायडीह निवासी प्यारे लाल अपनी बेटी कल्पना के साथ सवार थे। कार ने इस बाइक को भी टक्कर मार दी। दोनों बाइकों के कार की चपेट में आने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को सड़क से हटाकर उपचार के लिए भेजने की व्यवस्था की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे में पांचू राम और उनकी पत्नी बड़का की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार कोमल गंभीर रूप से घायल हुई। उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। प्यारे लाल और कार चालक कामिल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कामिल बजाज चीनी मिल परिसर के निवासी हैं।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने पर मृतकों और घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए। पांचू राम और उनकी पत्नी की मौत की खबर मिलते ही पचौथा गांव में मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं कोमल की मौत से उसके परिवार में भी कोहराम मच गया। सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि मौके पर प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।