{"_id":"69adb6177c73cb5eac024731","slug":"basic-warriors-balrampur-became-the-winner-of-girls-premier-league-balrampur-news-c-99-1-brp1003-144065-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बेसिक वॉरियर्स बलरामपुर बनी बालिका प्रीमियर लीग की विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बेसिक वॉरियर्स बलरामपुर बनी बालिका प्रीमियर लीग की विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालिका प्रीमियर लीग का फाइनल मैच खेला गया। खिताबी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए बेसिक वॉरियर्स बलरामपुर की टीम ने 10 विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जेएमएस धुरंधर की टीम उपविजेता बनी।
दोपहर 2:30 बजे से बालिका प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला जेएमएस धुरंधर व बेसिक वॉरियर्स बलरामपुर के बीच शुरू हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने ट्राॅफी का अनावरण व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके फाइनल मैच का शुभारंभ कराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेएमएस धुरंधर ने निर्धारित आठ ओवरों में तीन विकेट खोकर 47 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेसिक वॉरियर्स बलरामपुर टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
सलामी बल्लेबाज चांदनी और प्रियंका ने चौके-छक्के की मदद से बिना कोई विकेट खोए 6.4 ओवर में 48 रन बनाकर खिताबी मुकाबला जीत लिया। सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, एसपी विकास कुमार, बीएसए शुभम शुक्ल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस एवं उप क्रीड़ा अधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्राॅफी, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिव हसन कुरैशी, प्रशिक्षक नागेंद्र गिरि, हिना खातून, पवन तिवारी व तौहीद अजदी आदि मौजूद रहे।
16 टीमों ने किया था प्रतिभाग
उप क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद ने बताया कि जिले की तीनों तहसीलों से कुल 16 टीमों ने बालिका प्रीमियर लीग में प्रतिभाग किया था। इसमें चार-चार टीमें तुलसीपुर व उतरौला तहसील से व आठ टीमें बलरामपुर तहसील की शामिल हुई थीं। 20 से 24 फरवरी के बीच इन टीमों के बीच लीग मैच खेले गए। अपने-अपने लीग मैच जीतकर मां पाटेश्वरी वॉरियर तुलसीपुर, जेएमएस धुरंधर बलरामपुर, बेसिक वॉरियर बलरामपुर व कस्तूरबा राइडर्स उतरौला की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
Trending Videos