सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Candidates are entangled in difficult questions of Mathematics and Science

Balrampur News: गणित और विज्ञान के कठिन सवालों में उलझे परीक्षार्थी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Candidates are entangled in difficult questions of Mathematics and Science
एमपीपी इंटर काॅलेज में प्रवेश पत्र की जांच करते ​शिक्षक ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज में रविवार को अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कक्षा छह और कक्षा नौ में प्रवेश के लिए कुल 114 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 111 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जबकि तीन अनुपस्थित रहे। प्रवेश परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखा।
Trending Videos

एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं केंद्र व्यवस्थापक राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि कक्षा छह में प्रवेश के लिए जिले से 73 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 70 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि तीन विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं कक्षा नौ के लिए जिले से 41 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, सभी ने परीक्षा में भाग लिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई है। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई, उसके बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। कक्ष निरीक्षक के अलावा सचल दस्ते के सदस्यों ने भी परीक्षा की लगातार निगरानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थियों ने साझा किए अनुभव

परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। कक्षा छह के परीक्षार्थी अंकित कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्र सामान्य स्तर का था और अधिकतर प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे। उत्तर लिखने में कोई परेशानी नहीं हुई। गणित के सवाल कुछ कठिन थे। कक्षा नौ के छात्र दिलीप यादव व राम बरन ने कहा कि गणित और विज्ञान से जुड़े प्रश्न कुछ कठिन थे, लेकिन परीक्षा की तैयारी थी इसलिए पेपर अच्छा हुआ है। उम्मीद है कि चयन हो जाएगा। वहीं छात्र आयुष ने बताया कि गणित के कुछ प्रश्न थोड़े कठिन थे, लेकिन बाकी प्रश्न आसान थे। छात्रा रजनी ने बताया कि तार्किक क्षमता के प्रश्नों का उत्तर पूरी मेहनत से लिखा है। विद्यालय में प्रवेश मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed