{"_id":"69b05c7262399de84606c720","slug":"national-lok-adalat-to-be-held-on-14th-balrampur-news-c-99-1-slko1019-144198-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 14 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 14 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिलेवासियों को त्वरित, सस्ता और सरल न्याय दिलाने के उद्देश्य से 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल संचालन को लेकर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव यशपाल वर्मा ने लीड बैंक प्रबंधक (एलडीएम) समेत जिले के विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार और प्रीलिटिगेशन मामलों की प्रगति की जानकारी ली गई। सचिव ने बताया कि जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष उत्कर्ष चतुर्वेदी की अध्यक्षता में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसके लिए बैंक ऋण और बैंकिंग से जुड़े विवादों का चिह्नांकन कर अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण पर जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को कम समय और कम खर्च में न्याय मिल सकता है, इसलिए अधिकाधिक मामलों को इसमें शामिल कराने के लिए सभी बैंक अधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में लीड बैंक की ओर से अमित कुमार सहित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ इंडिया समेत अन्य बैंकों के अधिकारियों ने भाग लिया।
Trending Videos