सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   One thousand children underwent the tonsure ceremony.

Balrampur News: एक हजार बच्चों का हुआ मुंडन संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 10 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
One thousand children underwent the tonsure ceremony.
बलरामपुर के श​क्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में बच्चे का मुंडन कराते लोग ।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। चैत्र नवरात्र से पहले देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ अभी से ही जुटने लगी है। मां शीतला सप्तमी व्रत का दिवस होने से मंगलवार को पूजन-अर्चन के साथ ही मुंडन संस्कार की धूम रही। मंदिर परिसर में एक हजार बच्चों का मुंडन हुआ। मुंडन संस्कार के व्यवस्थापक भोला मोदनवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरी व्यवस्था की गई थी। नाई से लेकर जरूरी सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है।
Trending Videos



चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरु हो रहा है। इस दौरान देवीपाटन मेले की तैयारी भी हो रही है। इसके साथ ही अभी से ही मेले जैसा माहौल मंदिर में लग रहा है। मंदिर में मुंडन संस्कार का खास महत्व है। दूरदराज जिलों से भी लोग मंदिर पहुंचकर बच्चों का मुंडन कराते हैं। मंगलवार को सिद्धार्थनगर से आए गौरव सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने पांच वर्षीय बेटे का मुंडन कराया। गोशाला में भोजन बनाकर गायों को खिलाया और फिर प्रसाद भी बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह लखनऊ से आए विपिन कुमार ने बताया कि बेटे का मुंडन कराने की मनौती थी। मंदिर में मुंडन को शुभ माना जाता है। बस्ती की रागिनी, पचपेड़वा की राजकुमारी, बाराबंकी के दिनेश तिवारी समेत कई श्रद्धालु पूरे परिवार के साथ पहुंचे। मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने भी श्रद्धालुओं से भेंट की। बताया कि मंदिर में चैत्र नवरात्र के पहले से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगते हैं। उनकी सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बताया कि मेले की तैयारी भी पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed