{"_id":"69b05afc6ac925f4a506b54f","slug":"confidence-awareness-and-yoga-can-strengthen-daughters-balrampur-news-c-99-1-slko1019-144177-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आत्मविश्वास, जागरूकता और योग से मजबूत बनें बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आत्मविश्वास, जागरूकता और योग से मजबूत बनें बेटियां
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के बाल भारती इंटर कॉलेज में आयोजित पराजिता कार्यक्रम में अतिथियों के साथ मौजूद विद्या
विज्ञापन
बलरामपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को बाबू हरिकांत स्मारक बाल भारती इंटर कॉलेज में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मविश्वास, सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि जिला योग प्रशिक्षक डॉ. अमरजीत ने छात्राओं को योग के महत्व और उससे होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने का माध्यम है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, मन शांत रहता है और पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है। उन्होंने छात्राओं को प्राणायाम और ध्यान के अभ्यास के बारे में भी बताया तथा जीवन में अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी। इस अवसर पर अनीता चौहान, सौरभ श्रीवास्तव, मनीष कुमार, वंदना सिंह, उमा पांडेय, क्षमा श्रीवास्तव, डालमणि पाठक व बृजेश पाठक आदि मौजूद रहे।
हर चुनौतियां स्वीकार करें बेटियां
-आज के समय में बेटियों को आत्मविश्वासी और जागरूक बनना बेहद जरूरी है। योग के माध्यम से शरीर और मन दोनों मजबूत बनते हैं, जिससे व्यक्ति हर चुनौती का सामना आसानी से कर सकता है। रोजाना कुछ समय योग और ध्यान के लिए जरूर निकालें, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास बेहतर होगा।
डॉ. अमरजीत, योग प्रशिक्षक
हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत
बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार की तरफ से तमाम हेल्पलाइन नंबर संचालित किए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की समस्या या असुरक्षा की स्थिति में छात्राएँ बिना डर के डायल 112, 1076, 181 व 1090 आदि हेल्पलाइन नंबरों की मदद लें और तुरंत अपने अभिभावकों व प्रशासन को जानकारी दें।
रमेश चंद्र, प्रधानाचार्य
छात्राओं ने पूछे सवाल
सवाल : पढ़ाई का तनाव कैसे कम करें। (महिमा आनंद पाठक, छात्रा)
जवाब : रोज योग और प्राणायाम करें, तनाव कम होगा।
सवाल : रोज कितनी देर तक योग करना चाहिए। (मुस्कान गुप्ता, छात्रा)
जवाब : 20 से 30 मिनट योग करना फायदेमंद होता है।
सवाल : क्या योग से पढ़ाई में ध्यान बढ़ता है। (रिमझिम त्रिपाठी, छात्रा)
जवाब : हां, योग से एकाग्रता और याददाश्त बढ़ती है।
सवाल योग से आत्मविश्वास कैसे बढ़ता है। (वशिंदा सवाल, छात्रा)
जवाब : योग से मन शांत रहता है और डर कम होता है।
Trending Videos