सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CMO examined the reality of health schemes

Balrampur News: सीएमओ ने स्वास्थ्य योजनाओं की परखी हकीकत

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 11 May 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
CMO examined the reality of health schemes
फोटो-24-बलरामपुर के कटिया गांव का निरीक्षण करते सीएमओ ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। टीकाकरण सत्र व स्वास्थ्य योजनाओं की हकीकत परखने के लिए सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कटिया गांव का निरीक्षण किया। गांव में सर्वे कर गर्भवती व बच्चों के नियमित टीकाकरण, दवाओं के छिड़काव व गोल्डन कार्ड के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों से संवाद कर दवाओं की उपलब्धता व संसाधनों के बारे में जानकारी हासिल की। सीएमओ ने बच्चों के नियमित टीकाकरण, गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा योजना सहित अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने ग्रामीणों को संचारी व गैर संचारी रोगों के बारे में जानकारी दी। डेंगू, मलेरिया, टायफाइड सहित अन्य मच्छरजनित रोगों के लक्षण व उपचार व बचाव के बारे में अवगत कराया। कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए अपने सेहत के प्रति ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed