सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Deadly potholes on the Kachni drain bridge, villagers protest

Balrampur News: कचनी नाले के पुल पर जानलेवा गड्ढे, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 12 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Deadly potholes on the Kachni drain bridge, villagers protest
फोटो-7-बलरामपुर के कचनी नाले पर प्रदर्शन करते ग्रामीण ।-संवाद - फोटो : मनु वर्मा। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। करौंदापुरवा-शिवपुरा मार्ग पर दरदहवा गांव के पास कचनी नाले पर बने पुल के दोनों ओर जानलेवा गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। एक दशक पहले बने पुल के किनारों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दो महीने में एक दर्जन से अधिक बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं।
Trending Videos




ग्रामीण राकेश कुमार, अजय सिंह, ओपी पांडेय, ननके जायसवाल, विशाल जायसवाल, राम धरखन, शारदा प्रसाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद कुमार वर्मा, अकबर अली, घनश्याम, राजू, राममिलन, रामबक्स, ग्राम प्रधान रामगोपाल वर्मा, पूर्व प्रधान चांदबाबू, अश्वनी कुमार तिवारी, ज्ञानदत्त, उमाकांत, मुन्नालाल, मिश्रीलाल, नायब कुमार आदि ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से पुल के दोनों ओर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। स्थानीय लोगों ने गड्ढों में झाड़ियों की टहनियां डाल दी हैं और आसपास ईंट रखकर अस्थायी चेतावनी का इंतजाम किया है। खैरहनिया, टेढ़ीप्रास, चिरौंजीपुर, मनोहरापुर, जुम्मनडीह व फकीरीडीह समेत दर्जनों गांवों के लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed