{"_id":"6a00c0b1dd6c1eb2e30734b5","slug":"consumers-anger-continues-unabated-highway-blocked-for-third-day-balrampur-news-c-99-1-brp1003-147967-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: थम नहीं रहा उपभोक्ताओं का आक्रोश, तीसरे दिन भी किया हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: थम नहीं रहा उपभोक्ताओं का आक्रोश, तीसरे दिन भी किया हाईवे जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 10 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
फोटो-16-बलरामपुर के छोटा परेड ग्राउंड में गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी महिलाओं की लाइन ।-संवाद
- फोटो : बंबा चौराहा पर गैस पाइपलाइन की मरम्मत करते गेल कर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में सिलिंडर संकट को लेकर उपभोक्ताओं का आक्रोश कम नहीं हो रहा है। सिलिंडर न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने तीसरे दिन रविवार को भी तुलसीपुर हाईवे जाम कर हंगामा किया। आधे घंटे तक हंगामा चलने से वाहनों का चक्का जाम हो गया। पुलिस बल की मौजूदगी में किसी तरह जाम हटवाया गया।
जिला मुख्यालय स्थित गैस एजेंसियों पर व्यवस्था सुधर नहीं रही है। बुकिंग कराए डेढ़-दो महीना बीतने के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल रहा है। रविवार को भी व बुकिंग पर्ची व सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ता परेशान दिखे। कालीथान स्थित बालाजी गैस एजेंसी पर सुबह नौ बजे ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुट रही। एजेंसी से लेकर सड़क तक धूप में उपभोक्ता खड़े हुए थे। बुकिंग पर्ची व सिलिंडर वितरण व्यवस्था में सुधार को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट गया और तुलसीपुर हाईवे पर ही हंगामा करने लगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को बुलाना पड़ा। उपभोक्ता मुकेश व आकाश ने बताया कि सिलिंडर वितरण की व्यवस्था बहुत लचर है। अधिकारियों के ध्यान न देने से व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। उपभोक्ता रुखसाना व रजिया ने बताया कि 20 दिनों से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। भीड़ के कारण एजेंसी के अंदर खड़ा होना दुश्वार रहता है।
एसडीएम व डीएसओ ने किया निरीक्षण
सदर एसडीएम हेमंत गुप्त, सीओ ज्योतिश्री, जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य ने कालीथान स्थित गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बुकिंग व वितरण प्रक्रिया की जांच की। एजेंसी प्रबंधक को नियमानुसार उपभोक्ताओं को सिलिंडर की होम डिलीवरी करने का निर्देश दिया। जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि यदि सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी व गोदाम पर भीड़ लगती है तो एजेंसी का लाइसेंस जब्त करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
अब पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आने वाली ओटीपी से मिलेगा सिलिंडर
-- जिला प्रशासन की तरफ से सिलिंडर वितरण प्रक्रिया पर निगरानी बढ़ा दी है। अब पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ही आने वाली ओटीपी के माध्यम से ही उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिलेगा। पहले गैस वितरक किसी भी मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजकर सिलिंडर की आपूर्ति कर देते हैं। ओटीपी के माध्यम से सिलिंडर की कालाबाजारी का खेल चल रहा था। सख्ती बढ़ने के बाद अब सिलिंडर वितरण व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है।
तीन महीने से नहीं दूर हो रही अव्यवस्था
जिले में करीब तीन महीने से गैस सिलिंडर की क्राइसिस बनी हुई है। इतना लंबा समय होने के बाद अधिकारियों की उदासीनता के कारण उपभोक्ताओं की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। उपभोक्ता करन सिंह व अविनाश ने बताया कि यदि अधिकारी व माननीयों को सिलिंडर मिलने में परेशानी हो तो कुछ हल निकलें। उन्हें परेशानी न होने के कारण उपभोक्ता की समस्या तीन महीने से जस की तस बनी हुई है।
Trending Videos