सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Critical Corridor Team will help in reducing accidents

Balrampur News: हादसों को कम करने में मदद करेगी क्रिटिकल कॉरिडोर टीम

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 01 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Critical Corridor Team will help in reducing accidents
बलरामपुर के पुलिस लाइन में कर्मियों को दिया जा रहा प्र​शिक्षण ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। सड़क हादसों में घायलों की मदद के लिए पुलिस विभाग ने क्रिटिकल कॉरिडोर टीम बनाई है। ये टीम हर ब्लैक स्पॉट पर तैनात रहेगी। 60 मिनट के भीतर घायलों को अस्पताल पहुंचाएगी। इससे घायलों को गोल्डन ऑवर में मदद मिल सकेगी। पुलिस लाइन में रविवार को टीम को स्पीड रडार, बॉडी वार्न कैमरा व अन्य उपकरणों के उपयोग को लेकर प्रशिक्षित किया गया। सड़क हादसों को कम करने में क्रिटिकल कॉरिडोर टीम मदद करेगी।
Trending Videos

सीओ उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया। कहा कि कोतवाली नगर व देहात के साथ थाना गौरा चौराहा, तुलसीपुर, पचपेड़वा, उतरौला, श्रीदत्तगंज व गैड़ास बुजुर्ग में अधिक सड़क हादसों वाले स्थलों का चयन किया गया है। क्रिटिकल कॉरिडोर टीम इन स्थलों पर रहकर घायलों की मदद करेगी। इस दौरान टीम के सदस्यों को ब्रेथ एनालाइजर, स्पीड रडार गन, डेसीबल मीटर, बॉडी-वॉर्न कैमरों के उपयोग की जानकारी दी गई। सड़क हादसों से संबंधित डेटा के संकलन और मौके की जांच पर जोर दिया गया। यातायात प्रभारी उमेश सिंह ने टीम के सदस्यों को तेज गति, नशे व ध्वनि प्रदूषण करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed