{"_id":"69bd924518544fd1790872b9","slug":"devipatan-fair-special-train-runs-between-gonda-tulsipur-balrampur-news-c-99-1-brp1010-144852-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीपाटन मेला : गोंडा-तुलसीपुर के बीच चली विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीपाटन मेला : गोंडा-तुलसीपुर के बीच चली विशेष ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर लगने वाले एक माह के विश्व प्रसिद्ध मेले के पहले ही दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मेला स्पेशल पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है।
स्टेशन अधीक्षक डीके राव के अनुसार यह विशेष ट्रेन 19 से 28 मार्च तक गोंडा और तुलसीपुर के बीच संचालित होगी। समय सारिणी के मुताबिक ट्रेन संख्या 05016 गोंडा से रात 10:45 बजे प्रस्थान कर मध्य रात्रि 12:45 बजे तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 05015 सुबह 3:10 बजे तुलसीपुर से चलकर मार्ग के सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह पांच बजे गोंडा पहुंचेगी। इस दौरान सुभागपुर, इटियाथोक, भवनियापुर, बलरामपुर, झारखंडी, गैंजहवा, कौवापुर और लक्ष्मणपुर हॉल्ट जैसे स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
Trending Videos