सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Chief Minister Yogi will worship at Devipatan Shaktipeeth today

Balrampur News: आज देवीपाटन शक्तिपीठ में पूजन करेंगे मुख्यमंत्री योगी

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 25 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi will worship at Devipatan Shaktipeeth today
फोटो-34-बलरामपुर के श​क्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते एएसपी व अन्य  - फोटो : तीरंदाजी प्रतियोगिता में निशाना लगाती महिला पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को तुलसीपुर स्थित मां देवीपाटन मंदिर आएंगे। मंदिर में मां पाटेश्वरी की पूजा अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
Trending Videos

डीएम विपिन कुमार जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 12:25 बजे मां पाटेश्वरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तुलसीपुर स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद 12:30 बजे वे सड़क मार्ग से देवीपाटन मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। मंदिर परिसर में उनका कार्यक्रम दोपहर 12:35 बजे से 14:15 बजे तक आरक्षित रहेगा। इसके पश्चात 14:15 बजे वे मंदिर से प्रस्थान कर 14:20 बजे पुनः हेलीपैड पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हेलीपैड, मंदिर परिसर एवं मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत व्यापक पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

फोटो-34-बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते एएसपी व अन्य 

फोटो-34-बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते एएसपी व अन्य - फोटो : तीरंदाजी प्रतियोगिता में निशाना लगाती महिला पुलिसकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed