{"_id":"69ee65f3f470c15ff9076aad","slug":"four-cases-were-resolved-at-the-police-family-counseling-center-balrampur-news-c-99-1-slko1029-147120-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पुलिस परिवार परामर्श केंद्र पर चार मामलों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पुलिस परिवार परामर्श केंद्र पर चार मामलों का हुआ निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को बैठक हुई। परिवार के बीच विवादों की सुनवाई करते हुए परामर्शदाताओं ने सुलह समझौते के आधार पर चार पारिवारिक विवादों का निस्तारण कराया।
परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में पति-पत्नी और परिजनों के बीच चल रहे विवादों को प्रस्तुत किया गया, जिन पर परामर्शदाताओं ने दोनों पक्षों से बातचीत की। लगातार समझाने और मध्यस्थता के बाद चारों मामलों में आपसी सहमति बन गई। दोनों पक्षों ने पुराने मतभेद भूलकर कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में साथ रहने की सहमति जताई। परामर्शदाताओं ने पति-पत्नी को बड़ों का सम्मान करने, एक-दूसरे की भावनाओं को समझने और सहयोग की भावना से नई शुरुआत करने की सलाह दी। पारिवारिक विवादों के निस्तारण में परामर्शदाता देवतादीन दूबे, अरुण कुमार यादव, महिला थाना प्रभारी पूनम यादव, महिला आरक्षी मनीषा वर्मा, पूजा, गुलअफ्शां बानो व हेमा भारतीय का योगदान रहा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X