सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Woman injured in truck collision had to have her arm amputated

Balrampur News: ट्रक की टक्कर से घायल महिला का काटना पड़ा हाथ

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in truck collision had to have her arm amputated
विज्ञापन
बलरामपुर। फुलवरिया बाईपास के पास गन्ना लदे ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान महिला की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों को उनका दाहिना हाथ काटना पड़ा।
Trending Videos


नगर के मोहल्ला भगवतीगंज निवासी जय नारायण शर्मा ने बताया कि उनने पुत्र राजेश और पुत्रवधू सीमा 8 फरवरी को स्कूटी से गोंडा गए थे। लौटते समय दोपहर करीब दो बजे फुलवरिया बाईपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें संयुक्त अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच रेफर कर दिया गया। बाद में महिला को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर चोट के कारण डॉक्टरों को बहू का दाहिना हाथ काटना पड़ा। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि तहरीर देर से मिली है, चिकित्सीय रिपोर्ट का परीक्षण कर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार बोलेरो की ठोकर से बुजुर्ग घायल
गौरा चौराहा। क्षेत्र के चौकिया चौराहा–कठौवा रोड पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे पैदल जा रहे बुजुर्ग को ठोकर मार दी। ग्राम गोसाईडीह निवासी मैनुद्दीन (65) रविवार शाम को करीब पांच बजे सड़क किनारे जा रहे थे। तभी एक बोलेरो ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर के बाद चालक तेज गति से वाहन लेकर तुलसीपुर की ओर भाग निकला। आसपास मौजूद युवकों ने वाहन का पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं सके। घायल मैनुद्दीन को उनके भाई रजीउद्दीन ने बिस्कोहर बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed