सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   It is the responsibility of citizens to provide correct information in the census

Balrampur News: जनगणना में सही जानकारी देना नागरिकों की जिम्मेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 10 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
It is the responsibility of citizens to provide correct information in the census
फोटो-35-बलरामपुर में विद्या​र्थियों को जनगणना के प्रति जागरूक करते तहसीलदार ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। जनगणना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को पॉयनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार सदर अभिनव सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं को जनगणना के महत्व और ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी।
Trending Videos


उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी नीतियों के निर्माण का आधार होती है। सही और पूर्ण जानकारी देना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया भी समझाई और परिवार व समाज को जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में जनगणना टीम के सदस्य सिद्धार्थ पांडेय, पायल अरोरा, नवीन कुमार सिंह, महमूदुल हक व अमित जायसवाल ने भी तमाम महत्वपूर्ण बातें बताई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी ने कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण में नागरिक सहभागिता का महत्वपूर्ण माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उप प्रधानाचार्या शिखा पांडेय, उप प्रधानाचार्य राघवेंद्र त्रिपाठी, शिक्षक असफाक, कुंवर सिंह, डीपी यादव, सौरभ शुक्ला, संदीप यादव, शिखा मिश्रा, आयुषी सिंह व शालिनी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed