{"_id":"6acbd219c07a960bb305af4e","slug":"navratri-begins-with-the-worship-of-goddess-shailputri-devotees-throng-temples-balrampur-news-c-99-1-slko1018-156200-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मां शैलपुत्री की आराधना के साथ शुरू हुआ नवरात्र, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मां शैलपुत्री की आराधना के साथ शुरू हुआ नवरात्र, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
Sun, 11 Oct 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो-25-बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर में पूजा अर्चना के लिए कतारबद्ध खड़े श्रद्धालु ।-संवाद
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। घरों में कलश स्थापना के साथ पूजन-अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। देवी मंदिरों में घंटा-घड़ियाल की गूंज और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस बार नवरात्र दस दिन तक चलने के कारण श्रद्धालु दस दिनों तक व्रत रखकर मां दुर्गा की आराधना करेंगे।
जिले के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में भोर से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्त पहुंचने लगे। मंदिर के पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी ने सुबह करीब पांच बजे मां पाटेश्वरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद कलश स्थापना कर अनुष्ठान का संकल्प लिया। अयोध्या और गोरखपुर से आए पुरोहित नौ दिनों तक विशेष अनुष्ठान कराएंगे। इनका समापन अष्टमी पर हवन-पूजन के साथ होगा।
मंदिर के मुख्य पुजारी रामनाथ योगी ने बताया कि मंदिर में मां की विशेष पूजा रात एक बजे से शुरू होकर सुबह चार बजे तक चलती है। इस दौरान मंदिर के पट बंद रहते हैं। मां की पूजा के बाद भैरवनाथ बाबा, भगवान शिव समेत अन्य देवी-देवताओं की भी आराधना की जाती है। शक्तिपीठ की महिमा से आकर्षित होकर नेपाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मां के चरणों में शीश झुकाकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
नगर के झारखंडी मंदिर, समय माता मंदिर, बड़की बहिनी मंदिर और कालीथान सहित चाउरखाता के दुर्गा मंदिर में भी देवी आराधना के लिए भक्तों की भीड़ रही। उतरौला के ज्वाला देवी मंदिर, पेहर के दुर्गामाता मंदिर, जरवा के रहिया देवी मंदिर और महुआ के करिया दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने चुनरी, नारियल, अक्षत और पुष्प अर्पित कर मां से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। नवरात्र के पहले दिन जिले भर में भक्ति और आस्था का माहौल नजर आया।