{"_id":"69b998045a8627c0a9055e6c","slug":"the-city-will-be-developed-with-rs-3949-lakh-balrampur-news-c-99-1-slko1019-144616-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 39.49 लाख रुपये से होगा नगर का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 39.49 लाख रुपये से होगा नगर का विकास
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो-1-बलरामपुर में स्थित नगर पालिका कार्यालय।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों पर कुल 39.49 रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रस्तावित कार्यों में नाली व स्लैब निर्माण, चौराहे का सौंदर्यीकरण तथा एलटी विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग शामिल है।
वार्ड नंबर 25 पुरानी बाजार में राज कुमार श्रीवास्तव के मकान के पास स्थित शिव मंदिर स्थल पर कुएं की सफाई, प्लास्टर, कुएं पर लोहे का जाल लगाने तथा सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाने का कार्य कराया जाएगा। इस कार्य पर 3,45,005 रुपये खर्च होंगे। इसी वार्ड में राजेश श्रीवास्तव के मकान से सीमा चौरसिया के मकान तक तथा अमित श्रीवास्तव के मकान से सुनील सोनी के मकान तक नाली व स्लैब का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 4,94,315 रुपये की लागत आएगी। शहर के प्रमुख वीर विनय चौराहा पर स्थित स्टैच्यू गोलाई का सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा, जिस पर 5,75,365 रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा नगर पालिका परिषद बलरामपुर क्षेत्र में स्थित विभिन्न चौराहों के चारों तरफ नाली व स्लैब का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य पर 4,94,315 रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यालय के घासमंडी चौराहा के आसपास से गुजर रही एलटी विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग के लिए 14,49,620 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं वीर विनय चौराहा के आसपास से गुजर रही एलटी विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग पर 5,90,348 रुपये खर्च होंगे।
Trending Videos