सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two accused arrested in murder of missing teenager

Balrampur News: लापता किशोर की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 11 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in murder of missing teenager
फोटो-20-बलरामपुर के एसपी कार्यालय में मौजूद पकड़े गए अ​भियुक्त ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। गौरा चौराहा क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव से लापता हुए राजकुमार (13) की हत्याकांड में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बालक की हत्या पुराने विवाद और रंजिश में की गई थी। अनार तोड़ने से पड़ोस के लोग गुस्से में थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक मुख्य आरोपी है, जबकि दूसरा आरोपी उसे गांव से भागने में मदद करने वाला है।
Trending Videos




त्रिलोकपुर गांव निवासी सावित्री देवी ने बीते आठ मई को थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनका पुत्र राजकुमार घर के सामने खेलते समय अचानक गायब हो गया है। उन्हें आशंका थी कि किसी ने बहला-फुसलाकर उसे कहीं ले गया है। इसी दौरान नौ मई को बालक के पिता नानबाबू ने सूचना दी कि उनके बेटे राजकुमार का शव गांव के ही दिनेश यादव के घर के उत्तर स्थित गड्ढे में पड़ा मिला है। प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। एसपी विकास कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने सोमवार को पिपराघाट पुल के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में त्रिलोकपुर निवासी महेश यादव और कोल्हुइया निवासी आकाश शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में मुख्य आरोपी महेश यादव ने बताया कि मृतक राजकुमार का पहले भी उसके घर के बच्चों से विवाद हुआ था। सात मई को भी अनार तोड़ने को लेकर राजकुमार ने उसकी मां से गाली-गलौज की थी, जिससे वह काफी नाराज था। पहले भी इसी विवाद को लेकर पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी ने गुस्से में आकर किशोर की हत्या कर दी। मामले में आरोपी के तीन भाइयों की तलाश की जा रही है। वहीं दूसरा आरोपी आकाश, मुख्य आरोपी को छिपाने और दूर ले जाने में मदद कर रहा था। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed