फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   12 faults due to storm, power outage for six to seven hours12 faults due to storm, power outage for six to seven hours

Banda News: आंधी से 12 फाल्ट, छह से सात घंटे गुल रही बिजली

Thu, 07 May 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 07 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
12 faults due to storm, power outage for six to seven hours12 faults due to storm, power outage for six to seven hours
बांदा। तेज आंधी से मंगलवार देर शाम बिजली व्यवस्था बाधित रही। 12 फॉल्ट होने से तकरीबन 50 हजार की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर हुई। छह से सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। पीली कोठी सबस्टेशन के सभी फीडर बंद कर दिए गए। आवास विकास बी ब्लॉक के पास रखा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। आंधी से 11 हजार की लाइन भी टूट गई। इससे पूरी रात आवास विकास मोहल्ले में बिजली नहीं आ सकी। कहला गांव में 11 केवी की लाइन लिपट जाने से भूरागढ़ फीडर भी बंद रहा। लो वोल्टेज की दर्जनों शिकायतें आईं।
विज्ञापन

आंधी से शहर के पीली कोठी से जुड़े सभी छहों फीडरों को बंद करना पड़ा। इनकमिंग फर्स्ट ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आने के कारण महेश्वरी देवी, टेलीफोन और मर्दननाका फीडर तकरीबन तीन घंटे बंद रहे। जबकि तकरीबन एक घंटे बाद इनकमिंग सेकेंड फीडर छोटी बाजार, अलीगंज और स्टेशन फीडर चालू रहे। उधर, शहर के आवास विकास बी ब्लॉक में जीवन बीमा निगम बिल्डिंग के पास लगा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। आंधी से 11 हजार की लाइन भी टूट गई। इससे पूरी रात आवास विकास बी ब्लॉक में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बुधवार को दोपहर करीब दो बजे भूरागढ़ फीडर के कहला गांव में 11 केवी की लाइन लिपटने से फीडर बंद करना पड़ा। बिजली कर्मी ने शटडाउन लेकर फॉल्ट को सुधरवाया। यहां तकरीबन एक घंटा आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन




तेज आंधी की वजह से फॉल्ट हुए हैं। बिजली कर्मी पेट्रोलिंग कर सभी फॉल्टों को दुरुस्त करा रहे हैं। आवास विकास का ट्रांसफार्मर दिखवाया जा रहा है। यहां भी जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजीव रंजन



अधिशासी अभियंता, विद्युत नगरीय खंड, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed