फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Plot booking begins for the schemes.

Banda News: योजनाओं में भूखंडों की बुकिंग शुरू

Fri, 14 Aug 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 14 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Plot booking begins for the schemes.
बांदा। स्वतंत्रता दिवस पर बांदा विकास प्राधिकरण शहरवासियों के लिए दो नई संभावनाओं के द्वार खोलने जा रहा है।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल पुरम और तुलसी नगर आवासीय योजना में भूखंडों के लिए 15 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। दोनों योजनाओं में अलग-अलग श्रेणी के भूखंड उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे आवास के साथ व्यावसायिक और संस्थागत गतिविधियों के लिए भी भूखंड लेने का मौका मिलेगा।

पंडित दीनदयाल पुरम आवासीय योजना में एचआईजी श्रेणी के 52 भूखंड उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 20,100 रुपये प्रति वर्गमीटर निर्धारित की गई है। वहीं एमआईजी श्रेणी में 22 भूखंड हैं और इनकी दर भी 20,100 रुपये प्रति वर्गमीटर रखी गई है।
विज्ञापन

योजना में होटल और व्यावसायिक भवनों के लिए आठ भूखंड भी उपलब्ध हैं। इनकी दर 37,200 रुपये प्रति वर्गमीटर निर्धारित की गई है। इसके अलावा ग्रुप हाउसिंग और स्कूल के लिए भी भूखंड रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसी नगर आवासीय योजना में व्यावसायिक, स्कूल और ग्रुप हाउसिंग के भूखंड उपलब्ध होंगे। व्यावसायिक भूखंडों की दर 30 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर, स्कूल के लिए 15 हजार रुपये और ग्रुप हाउसिंग के लिए 22,500 रुपये प्रति वर्गमीटर निर्धारित की गई है।


दोनों योजनाओं में आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इच्छुक आवेदक 15 अगस्त से 19 सितंबर तक www.janhit.upda.in पर आवेदन कर सकेंगे। प्राधिकरण की ओर से निर्धारित अवधि में आवेदन करने की अपील की गई है।
---
वर्जन
दोनों ही योजनाओं के लिए आवेदन 15 अगस्त से शुरू हो जाएंगे। नियमानुसार पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष है।
-एमएम वर्मा, सचिव, बांदा विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed