{"_id":"6a7f59e36056c481940bb1aa","slug":"shopkeeper-hangs-himself-following-domestic-dispute-dies-banda-news-c-212-1-bnd1007-150880-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: घरेलू विवाद में दुकानदार ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: घरेलू विवाद में दुकानदार ने लगाया फंदा, मौत
Fri, 14 Aug 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो-6- सुनील चौरसिया। फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। घरेलू विवाद के बाद दुकानदार ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर उसकी मां ने आवाज लगाई।
जवाब न मिलने पर परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, जहां उसे फंदे पर लटकता हुआ पाया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
थानाक्षेत्र बिसंडा के गांव चौसड़ निवासी सुनील उर्फ सोना चौरसिया (40) शहर में बस स्टैंड के नजदीक चाय-पान की दुकान किए था। वह अतर्रा कस्बे के मोहल्ला लखन कॉलोनी में किराये पर परिवार सहित रहता था। बीते बुधवार को घरेलू बात को लेकर पत्नी खुशी से विवाद होने के बाद सुनील दो दिनों से अपनी गुमटी से सीधे गांव चला जाता था।
पिता बृजकिशोर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे सुनील कमरे से बाहर आया और पहली मंजिल स्थिति कमरे में चला गया। वहां सुनील ने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के सहारे आत्महत्या कर ली। करीब डेढ़ घंटे बाद भी उसके बाहर न निकलने पर मां बिट्टन ने उसे आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर परिजन को बुलाया, जिसके बाद वह कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे। वहां सुनील का शव फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन
मृतक के दो पुत्र दिव्यांश व बऊवा हैं। घटना से मां बिट्टन व पत्नी खुशी समेत सभी परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। बिसंडा थानाप्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद के चलते सुनील ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कारण स्पष्ट हो सकेंगे।