फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Violent collision between two trucks vehicles overturned and fell into a drain two drivers injured

Banda Accident: दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, पलटकर नाले में गिरे वाहन, ओवरटेक के चक्कर में हादसा, दो चालक घायल

Sat, 15 Aug 2026 12:17 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 15 Aug 2026 12:17 PM IST
सार

Banda News: शनिवार सुबह बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर छापर गांव के पास ओवरटेक करने के दौरान गिट्टी और ईंट लदे दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Banda Violent collision between two trucks vehicles overturned and fell into a drain two drivers injured
Banda Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले के तिंदवारी कस्बे में शनिवार की सुबह लगभग चार बजे के करीब बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर छापर गांव के हरिहर बाबा आश्रम के पास ओवरटेक के दौरान दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों के ट्रक चालक घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक और ट्रैक्टर सड़क पटरी के नाले में गिरकर पलट गए। बेंदा के पूर्व प्रधान विवेक सिंह ने बताया कि घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी में भर्ती कराया गया।  यहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

विज्ञापन

हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार रायबरेली के लंगड़ाखेरा खीरो गांव निवासी देवराज (45) पुत्र ओम नारायण कबरई से ट्रक में गिट्टी लोड करके फतेहपुर की ओर जा रहा था, जबकि अमेठी जनपद के बेदांव पिपरापुर निवासी राजेंद्र यादव (40) पुत्र रामभवन यादव फतेहपुर की तरफ से ट्रक में ईंट लोड करके बांदा की तरफ जा रहा था। छापर गांव के हरिहर आश्रम के पास आगे चल रहे ईंट भरे ट्रैक्टर को ओवरटेक करनें के दौरान सामने से आ रहे गिट्टी भरे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन

दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर किया
टक्कर होते ही ईंट भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और ईंट भरे ट्रक दोनों सड़क पटरी के नाले में गिरकर पलट गए। टक्कर की जानकारी मिलते ही पूर्व प्रधान विवेक सिंह मौके पर पहुंचे। सूचना पर पीआरवी टीम भी पहुंची। इसके बाद उपनिरीक्षक अंजली पांडे पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed