{"_id":"6acfc6f3a1674fdef10d3524","slug":"12-handpumps-in-rampur-have-been-out-of-order-for-three-years-banda-news-c-212-1-bnd1007-153394-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रामपुर में तीन साल से 12 हैंडपंप खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रामपुर में तीन साल से 12 हैंडपंप खराब
Wed, 14 Oct 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो 5- गांव रामपुर में खराब हैंडपंप के पास विरोध जताते ग्रामीण। संवाद
बांदा। विकासखंड जसपुरा की ग्राम पंचायत रामपुर में पानी का संकट है। यहां तीन साल से करीब 12 हैंडपंप खराब पड़े हैं। वहीं, नमामि गंगे योजना की पाइप लाइन में गड़बड़ी से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।
गांव में अनीता प्रजापति के दरवाजे पर लगा हैंडपंप तीन माह से, सुरेंद्र त्रिपाठी के घर के पास का हैंडपंप छह महीने और महेश पाठक के दरवाजे का हैंडपंप करीब तीन साल से बंद पड़ा है। यही हाल अन्य हैंडपंप का है। अनीता प्रजापति के घर ग्राम प्रधान दयावती के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर है, फिर भी हैंडपंप की मरम्मत नहीं हुई।
ग्रामीण लल्लूराम प्रजापति ने बताया कि बीडीओ रमेश कुमार को लिखित शिकायत देकर समस्या से अवगत कराया था। पंचायत से जुड़े गुरु प्रसाद और ग्राम पंचायत सचिव अरुण कुमार को भी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।