फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   121 people signed in 60 minutes to save the playground.

Banda News: खेल मैदान बचाने के लिए 60 मिनट में 121 ने किए हस्ताक्षर

Thu, 23 Apr 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 23 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
121 people signed in 60 minutes to save the playground.
बांदा। शहर की खेल परंपरा और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए नया कदम उठाया गया है। ऐतिहासिक राइफल क्लब मैदान को व्यावसायिक गतिविधियों के लिए नीलाम करने या उपयोग में लाने के बांदा विकास प्राधिकरण के प्रस्ताव के खिलाफ एक व्यापक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य उत्तर प्रदेश सरकार तक बांदा की जनता की आवाज पहुंचाना और मैदान को बचाने के लिए जनसमर्थन जुटाना है।
विज्ञापन

शहर की समृद्ध खेल परंपरा का केंद्र रहा राइफल क्लब मैदान केवल एक खाली जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य, खिलाड़ियों की नर्सरी और शहर की खुली सांस के रूप में जाना जाता है। 1902 से पुलिस परेड और विभिन्न खेलों के लिए उपयोग में आने वाले इस मैदान पर मेजर ध्यानचंद, सुरेश रैना और प्रवीण कुमार जैसे कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेल चुके हैं। बांदा शहर में यह एकमात्र ऐसा प्रमुख खुला मैदान बचा है जहां सुबह-शाम युवा दौड़ने, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और कबड्डी जैसे खेलों का अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

यह मैदान उन हजारों युवाओं के लिए शारीरिक परीक्षा की तैयारी का एकमात्र सहारा है जो भारतीय सेना (अग्निवीर), पुलिस और पैरामिलिट्री में जाने का सपना देखते हैं। ऐसे में इस मैदान के एक हिस्से को व्यावसायिक उपयोग के लिए नीलाम करने या निजी प्रदर्शनी/व्यापारिक गतिविधियों के लिए देने की बीडीए की योजना चिंता का विषय बनी हुई है। खेल विशेषज्ञों और नागरिकों का मानना है कि खेल के मैदान का व्यावसायिक उपयोग युवा पीढ़ी के साथ अन्याय है और यह माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का भी उल्लंघन है। बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed