{"_id":"69e91b3dfcf0a506e60d2a86","slug":"two-youths-troubled-by-domestic-discord-committed-suicide-by-hanging-themselves-banda-news-c-212-1-bnd1018-145066-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: घरेलू कलह से परेशान दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: घरेलू कलह से परेशान दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान
Thu, 23 Apr 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। घरेलू विवाद से परेशान होकर दो अलग-अलग स्थानों पर युवकों ने फंदा लगाकर जान दे दी।
पहली घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव की है, जहां घरेलू कलह से परेशान विजय राजपूत (42) ने फंदा लगा लिया। परिजनों को जानकारी होने पर उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना बबेरू थाना क्षेत्र के फुफनी गांव की है। वहां कुलदीप (35) का घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला। सुबह जब पत्नी ने देखा तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। भाई शीलू ने यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है, किसी ने मौत के घाट उतारकर शव फंदे से लटका दिया है। बबेरू कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि युवक की मौत कैसे हुई।