फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   270 cusecs of water released from Bariarpur Dam into the main canal; farmers to get relief.

Banda News: बरियारपुर बांध से मुख्य नहर में छोड़ा गया 270 क्यूसेक पानी, किसानों को मिलेगी राहत

Thu, 09 Jul 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 09 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
270 cusecs of water released from Bariarpur Dam into the main canal; farmers to get relief.
नहर में आया पानी। स्रोत: सिंचाई विभाग
करतल (बांदा)। मध्य प्रदेश की घाटियों में 20 से 84 मिमी तक हुई बारिश के बाद बरियारपुर बांध से मुख्य नहर का संचालन शुरू कर दिया गया है। फिलहाल मुख्य नहर में 270 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे खरीफ सीजन में सिंचाई के लिए पानी का इंतजार कर रहे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन



सिंचाई विभाग प्रखंड तृतीय के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि वर्षा की कमी के कारण इस बार मुख्य नहर का संचालन रोस्टर से तीन दिन बाद शुरू हुआ। हालांकि मध्य प्रदेश के कैचमेंट क्षेत्र में सामान्य से कम बारिश हुई है, लेकिन किसानों की जरूरत को देखते हुए गंगऊ और रनगवां जलाशयों से पानी उपलब्ध कराकर बरियारपुर बांध में संग्रहित किया गया।
विज्ञापन




इसके बाद मुख्य नहर में 270 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि पानी की उपलब्धता के अनुसार नहर में डिस्चार्ज धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा और इसे 1,510 क्यूसेक तक पहुंचाने की योजना है, ताकि नहर तंत्र से जुड़े सभी क्षेत्रों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा सके। अधिशासी अभियंता ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी अब तक अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसम की स्थिति आगे कैसी रहेगी, यह कहना अभी संभव नहीं है, लेकिन किसानों को सिंचाई के लिए पानी की कमी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए समय रहते मुख्य नहर का संचालन शुरू कर दिया गया है। किसानों का कहना है कि धान और अन्य खरीफ फसलों की बोआई के समय नहर में पानी आने से सिंचाई की समस्या काफी हद तक दूर होगी और फसलों को समय पर पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed