{"_id":"6a4e9a862c42b6a6e70be0a4","slug":"3660-mm-of-rainfall-recorded-in-the-district-for-the-second-consecutive-day-banda-news-c-212-1-sknp1006-149404-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: लगातार दूसरे दिन जनपद में 36.60 एमएम बारिश रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: लगातार दूसरे दिन जनपद में 36.60 एमएम बारिश रिकार्ड
Thu, 09 Jul 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में फिजिशियन कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लाइन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। लगातार दूसरे दिन जिले में 36.60 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। शहर में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक दो घंटा बारिश हुई। बारिश से जगह-जगह जलभराव हुआ। मवई बुजुर्ग गांव में झंडा देवी मंदिर के पास बारिश के कारण आम रास्ते पर भारी जलभराव रहा। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार के बाद बुधवार को बारिश से मौसम सुहाना रहा। बारिश से शहर के आम रास्तों, प्रमुख मार्गों पर जलभराव रहा। मवई बुजुर्ग गांव के झंडा देवी मंदिर के पास बारिश के कारण आम रास्ते पर जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश के बाद शहर की प्रमुख सड़कों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।
रोडवेज बस स्टैंड से लेकर अशोक लाट चौराहा की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लगा। बसें, कारें, दोपहिया वाहन रेंगते नजर आए। एक यातायात पुलिसकर्मी ट्रैफिक बहाल करने के लिए संघर्ष करता दिखाई दिया।
विज्ञापन
कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि एवं मौसम विज्ञानी डॉ. दिनेश शाहा ने बताया कि दो दिन बारिश का अलर्ट था। बृहस्पतिवार को भी बारिश की संभावना है। इस मौसम में किसान धान की बेड़ लगाएं।
ट्रॉमा सेंटर में 15 मरीज हुए भर्ती
मौसम में बदलाव के चलते लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ट्रॉमा सेंटर में बुधवार को कांशीराम कॉलोनी की जूली (30), फतेहपुरवा के अभी (4), सिजवाही की फुलमतिया (65) समेत 20 लोगों को भर्ती किया गया। सभी बुखार और डायरिया से ग्रसित हैं। ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. विनीत सचान ने बताया कि मौसम बदलने से बुखार और डायरिया के मरीज अधिक में आ रहे हैं।