फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   46 mm of rainfall recorded; relief from humidity.

Banda News: 46 एमएम बारिश हुई रिकॉर्ड, उमस से मिली राहत

Fri, 10 Jul 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 10 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
46 mm of rainfall recorded; relief from humidity.
विकास भवन में बारिश के बीच जाती महिला। संवाद
बांदा। बीते 24 घंटे अंतराल में बांदा में 46 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। अधिकतम तापमान भी बृहस्पतिवार की अपेक्षा दो डिग्री लुढ़ककर 32 डिग्री पर पहुंचा। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे से बारिश शुरू हुई जो देर रात तक हुई। शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे से 30 मिनट तक बारिश हुई। बारिश से मौसम बदल गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात आठ बजे से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे उमड़-घुमड़कर आए बादलों के बीच तकरीबन 30 मिनट की बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया। उमस से राहत मिली। नमी का दबाव अधिक होने की वजह से ठंडी हवा चली। बारिश में लोग भीगते हुए घर पहुंचे। जगह-जगह जलभराव का नजारा रहा।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मार्गों, मुख्य बाजार, कालूकुआं मार्ग जीआईसी मैदान, राइफल क्लब मैदान में बारिश का पानी भरा रहा। उधर, बरियारपुर बांध से मुख्य नहर में छोड़े गए पानी से केन का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। जिला प्रशासन ने केन के तटवर्ती गांवों को अलर्ट रहने की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



--
कनवारा गांव में पानी भरा, डीएम आवास पहुंचे ग्रामीण
कनवारा गांव के मजरा धांधू डेरा के लोग पिछले पांच दिन से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीण संगीता, भागयवती ने बताया कि जब से बारिश शुरू हुई है, तब से घर के अंदर रहना मुश्किल हो गया है। गुरुवार शाम को हुई बारिश का पानी पूरे गांव में दो फीट तक भर गया है। घर के अंदर रखी खाद्य सामग्री भी डूब गई है।
महिलाओं का कहना है कि घर के अंदर जाने से भी डर लग रहा कि, कहीं सांप न काट ले। ग्रामीण ऊंचे में रहने वाले लोगों के घरों में जाकर खाना खा रहे और रात वहीं काट रहे हैं। वहीं, बृहस्पतिवार देर रात बारिश के बीच ग्रामीण डीएम आवास पहुंचे। उन्होंने डीएम से मिलने की बात कही तो गार्ड ने नाम नोट कर एसडीएम को मौके पर जाने की बात कहकर सभी को वापस कर दिया।


ग्रामीणों ने बताया कि जिस दीवार की वजह से पानी बाहर नहीं निकल पा रहा था। उसकी एक ईंट हटाकर पानी निकासी की जा रही, इससे पानी निकल नहीं पा रहा।

विकास भवन में बारिश के बीच जाती महिला। संवाद

विकास भवन में बारिश के बीच जाती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed