फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   50% subsidy provides relief to farmers in irrigation

Banda News: 50 फीसदी अनुदान से सिंचाई में किसानों को राहत

Sun, 03 May 2026 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 03 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
50% subsidy provides relief to farmers in irrigation
जसपुरा (बांदा)। कृषि विभाग ने जसपुरा ब्लॉक में किसानों के लिए खेत तालाब योजना शुरू की है। इसके तहत किसानों को अपने खेत में तालाब खुदवाने पर 50 फीसदी तक अनुदान दिया जा रहा है, जिससे जल संरक्षण और सिंचाई सुविधा मजबूत होगी।
विज्ञापन

एक तालाब के निर्माण की अनुमानित लागत 1,05,000 रुपये है, जिस पर अधिकतम 52,500 रुपये का अनुदान दो किस्तों में मिलेगा। तालाब का मानक आकार लगभग 22 मीटर तय किया गया है। योजना में चयनित किसानों को पंपसेट पर 50 फीसदी या अधिकतम 15, हजार रुपये और सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर 80 से 90 फीसदी तक अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन

सभी भूमिधर किसान उत्तर प्रदेश कृषि पोर्टल पर एक हजार रुपये टोकन राशि के साथ पहले आओ, पहले पाओ आधार पर आवेदन कर सकते हैं। यह योजना मछली पालन और सिंघाड़ा उत्पादन जैसी गतिविधियों से किसानों की आय बढ़ाने के अवसर भी प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed