फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   84.986 lakh saplings will be planted in the district.

Banda News: जिले में रोपे जाएंगे 84.986 लाख पौधे

Sat, 11 Jul 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 11 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
84.986 lakh saplings will be planted in the district.
बांदा। पौधरोपण महायज्ञ-2026 के तहत जिले में एक ही दिन में कुल 84.986 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में प्रेस वार्ता में बताया गया कि वन विभाग 48 लाख सहित अन्य विभाग 36.986 लाख पौधे लगाए जाएंगे। यह अभियान रविवार को एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत संचालित होगा।
विज्ञापन



प्रभागीय वनाधिकारी पंकज कुमार शुक्ला ने बताया कि जनपद की 48 पौधशालाओं में विभिन्न प्रजातियों के 74.26 लाख से अधिक पौधे उपलब्ध हैं, जिन्हें शासन के निर्देशानुसार अन्य विभागों को निशुल्क वितरित किया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित होगा।
विज्ञापन




यहां नोडल मंत्री रामकेश निषाद की उपस्थिति में 400 फलदार, औषधीय, पर्यावरणीय एवं प्रकाष्ठ प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त राजकीय हाईस्कूल खैराड़ा में 500 पौधों का रोपण किया जाएगा। अभियान की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शहरी क्षेत्रों और ग्राम पंचायतों में हरीतिमा अमृत वन मोबाइल एप के माध्यम से पौधरोपण स्थलों की जियो-टैगिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed