फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Advocate's daughter-in-law leaves home with jewelry and cash; FIR lodged.

Banda News: अधिवक्ता की बहू घर से जेवर और नकदी लेकर गई, प्राथमिकी

Thu, 16 Jul 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 16 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Advocate's daughter-in-law leaves home with jewelry and cash; FIR lodged.
बांदा। कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा मोहल्ला निवासी अधिवक्ता नत्थू प्रसाद प्रजापति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने अपने बेटे अधिवक्ता अरविंद कुमार की शादी चार माह पहले फरवरी में नरैनी के जमवारा का मजरा सकरिहा पुरवा में अयोध्या की बेटी रीना से की थी।
विज्ञापन


शादी में बहू को सोने-चांदी के तमाम जेवर बनवाए, लेकिन रीना व उसके मायके वाले इससे खुश नहीं थे। पांच जुलाई को बहू रीना ने अपनी बहन नीता (पीआरडी जवान) व बहनोई देवकुमार, अपने भाई रवि तथा मां भावना को बुलाया और कमरे के अंदर अलमारी में रखे पत्नी (सास) के करीब 20 लाख के जेवर और 1.26 लाख रुपये लेकर सभी लोग चंपत हो गए।
विज्ञापन


उस समय अलमारी खोलने की आहट पर बाहर दुकान में बैठी पत्नी पहुंची और बहू से अलमारी खोलने की वजह जानी तो उसने कहा कि अपने जेवर रख रही है। अलमारी की चाबी कमरे में ही एक डिब्बे में रखी रहती थी। बहू व अन्य लोगों के जाने के बाद शंका होने पर पत्नी ने अलमारी खोली को जेवर व नकदी गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहू रीना व नीता आदि को फोन मिलाया, पर उठाया नहीं। दूसरे दिन अधिवक्ता नत्थू प्रसाद रीना के मायके गए तो रीना,उसकी मां, बहन आदि गालियां देने लगीं। कहा कि शादी में अच्छे जेवर नहीं दिए थे। इसलिए अलमारी से जेवर व रुपये ले आए हैं। रीना अब ससुराल नहीं जाएगी। धमकाया कि कुछ किया तो दहेज उत्पीड़न में जेल भेजवा देंगे।


अपमानित कर उसे व उसके साथ गए ओमकार को अपमानित कर भगा दिया। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि अधिवक्ता ने अपनी बहू पर जेवर ले जाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed