फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Advocates protest against consolidation officer, boycott court

Banda News: चकबंदी अधिकारी के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, कोर्ट का बहिष्कार

Sat, 09 May 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 09 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Advocates protest against consolidation officer, boycott court
बांदा। बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी के कार्य व्यवहार के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ ने मोर्चा खोल दिया है। संघ ने न्यायालय का बहिष्कार करते हुए जिलाधिकारी से अधिकारी के निस्तारित मामलों की जांच और निलंबन की मांग की है।
विज्ञापन




जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र दिया है। पत्र में कहा गया कि बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी अजय कुमार वर्मा दिसंबर 2024 को यहां आए थे। संघ के करीब एक सौ सदस्यों ने उन पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में करीब पांच सौ मामलों का निस्तारण किया है। इसमें मनमानी और भ्रष्ट आचरण साफ दिख रहा है। मनमानी का विरोध करने पर वह सदस्यों से अमर्यादित भाषा में बात करते हैं। अधिवक्ताओं और वादकारियों के साथ उनका व्यवहार संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन




भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोप

अध्यक्ष ने निस्तारित मुकदमों की जांच और चकबंदी अधिकारी के तत्काल निलंबन की मांग की है। उनके भ्रष्ट आचरण से चकों की अदला-बदली में मनमानी होती है, जिससे छोटे किसान परेशान हैं। कई प्राथमिकी दर्ज समय पर निस्तारित नहीं हो रहे हैं। बंदोबस्त अधिकारी अजय कुमार ने आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ अधिवक्ता अपने मामलों के निस्तारण का दबाव बनाते हैं और मना करने पर आरोप लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed