{"_id":"69f5000d79285b3093024b68","slug":"after-the-rain-the-heat-increased-again-41-degrees-made-people-sweat-banda-news-c-212-1-bnd1017-145660-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बारिश के बाद फिर बढ़ी गर्मी, 41 डिग्री ने छुड़ाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बारिश के बाद फिर बढ़ी गर्मी, 41 डिग्री ने छुड़ाया पसीना
Sat, 02 May 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 02 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 07 कचहरी चौराहे पर चने का वितरण करते डीएम अमित आसेरी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिले में हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से मिली राहत मामूली साबित हुई है। अब एक बार फिर तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन में अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जिससे एक बार फिर लोगों को उमस ने परेशान कर दिया।
अप्रैल के अंत में हुई बारिश और ओलों से तापमान में करीब 10-11 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। इससे अधिकतम तापमान घटकर लगभग 35.5 डिग्री तक आ गया था। हालांकि, अगले ही दिन तेज धूप निकलने और हवा में नमी बढ़ने से चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले बांदा देश के सबसे गर्म जिलों में शामिल रहा है, जहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच चुका था।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अभी कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं, लेकिन मई में गर्मी फिर तेज होने की संभावना है।
भीषण गर्मी से राहत के लिए निशुल्क पेयजल व्यवस्था शुरू
बांदा। जनपद में बढ़ती गर्मी के मद्देनजर जिलाधिकारी अमित आसेरी ने आमजन को राहत देने के लिए एक अनूठी पहल की है। इसके तहत कचहरी चौराहे पुल के नीचे निशुल्क शीतल पेयजल और छबील व्यवस्था का शुभारंभ किया गया है। इस व्यवस्था को जिला प्रशासन, गुरुद्वारा कमेटी और नगर पालिका के सहयोग से शुरू किया गया है। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को इसका शुभारंभ किया और लोगों को शरबत और चने का वितरण किया। उन्होंने ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों और स्वयं सेवी संस्थाओं से भी ऐसी व्यवस्थाएं करने की अपील की, जिसमें जिला प्रशासन पूर्ण सहयोग करेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दोपहर में आम लोगों को निशुल्क पेयजल उपलब्ध कराना और उन्हें तपती धूप तथा लू के प्रकोप से बचाना है।