फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After two days of relief, the mercury reached 42 degrees.

Banda News: दो दिन राहत के बाद पारा 42 डिग्री पहुंचा

Sun, 03 May 2026 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 03 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
After two days of relief, the mercury reached 42 degrees.
फोटो - 06 बस से उतरकर अपने बच्चे को गर्मी से बचाने के लिए पानी पिलाती महिला। संवाद
बांदा। दो दिन तापमान से राहत के बाद तीसरे दिन शनिवार को अधिकतम पारा फिर से चढ़ा। शनिवार को अधिकतम पारा 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। न्यूनतम पारे ने भी शुक्रवार की अपेक्षा एक डिग्री की बढ़त ली। हवा में नमी का प्रतिशत भी 33 प्रतिशत से ज्यादा रहा। दोपहर के समय गरम हवा के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल रहा। लोग गर्मी से बचने की कवायद करते नजर आए। सार्वजनिक स्थल पर प्रशासन की ओर से खोले गए प्याऊ में भीड़ नजर आई।
विज्ञापन




पिछले दो दिन पूर्व पूरब से हवा और बारिश के चलते हवा में नमी बढ़ने से अधिकतम व न्यूनतम पारे में खासा परिवर्तन देखने को मिला था। अप्रैल के बाद अब मई में पारे की बढ़त से जनजीवन बेहाल है। पूर्व की तरह लोग मुंह में साफी और दुपट्टा बांधकर निकले। यात्री बसों से उतरने वाली महिलाएं अपने-अपने बच्चों को गर्मी से बचाने के पानी पिलाती हुईं नजर आईं।
विज्ञापन




उधर, जिला प्रशासन की ओर से कचहरी चौराहे पर खोले गए प्याऊ में राहगीरों की भीड़ लगी रही। लोग शीतल ठंडा पानी से अपना गला तर करते रहे। जिला प्रशासन की ओर से प्रतिदिन एडवाइजरी भी जारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed