सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Amalor headmistress Kiran Shukla suspended over allegations of financial irregularities

Banda News: अमलोर प्रधानाध्यापिका किरन शुक्ला निलंबित, वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 30 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Amalor headmistress Kiran Shukla suspended over allegations of financial irregularities
विज्ञापन
पैलानी। तहसील के अमलोर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका किरन शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने यह कार्रवाई की है। उन पर विद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं और सामग्री वितरण में गड़बड़ी के गंभीर आरोप हैं।
Trending Videos




जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्तराम ने 17 अप्रैल को किरन शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस में उनसे साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा गया था। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कैश बुक में आय-व्यय का विवरण दर्ज होने के बावजूद, बिल वाउचर का कैश बुक से मिलान नहीं पाया गया। बच्चों को दी गई सामग्री के वितरण का उचित रिकॉर्ड भी नहीं मिला। प्रधानाध्यापिका पर विद्यालय में समय से न आने और कंपोजिट ग्रांट से कराए गए कार्यों में मानकों का पालन न करने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अन्य अनियमितताएं और संबद्धता

बर्तन खरीद मद में भेजी गई 25 हजार रुपये की धनराशि के वितरण का हिसाब नहीं दिया गया। वितरण पंजिका और स्टॉक पंजिका जैसे महत्वपूर्ण अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं किए गए। अमलोर गांव के ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने पहले भी तत्कालीन जिलाधिकारी जे रीभा से शिकायत की थी। उन्होंने प्रधानाध्यापिका की अनियमितताओं की जांच और उन्हें पद से हटाने की मांग की थी। निलंबन अवधि तक किरन शुक्ला को पीएमश्री भरखरी कंपोजिट क्षेत्र, बड़ोखर खुर्द से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed