{"_id":"69c42e468933599dee09b307","slug":"an-elderly-woman-hurt-by-her-husbands-scolding-consumed-poison-and-died-banda-news-c-212-1-bnd1018-143455-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पति की डांट से आहत वृद्धा ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पति की डांट से आहत वृद्धा ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
- कमासिन क्षेत्र के लुधौरा खुर्द गांव की घटना, खेत न जाने पर हुआ था झगड़ा
बांदा। जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में पति की डांट से आहत होकर एक वृद्ध महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
कमासिन क्षेत्र के लुधौरा खुर्द गांव निवासी 70 वर्षीय रामकली मंगलवार की रात घर पर ही थीं। बताया जा रहा है कि उनके पति खेत में लाही की फसल काटने गए थे और उन्होंने रामकली को भी खेत आने के लिए कहा था। लेकिन तबीयत खराब होने के चलते वह खेत नहीं पहुंच सकीं। शाम को घर लौटने पर पति ने इस बात को लेकर उन्हें डांट दिया।
पति की डांट से आहत होकर रामकली ने गुस्से में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और उल्टियां शुरू हो गईं, तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन तत्काल उन्हें सीएचसी कमासिन ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर बांदा जिला अस्पताल जा रहे थे, तभी रास्ते में ही रामकली ने दम तोड़ दिया।
पति शिव पूजन ने बताया कि वह अपने दोनों बेटों से अलग रहते हैं और चार बीघा जमीन पर खेती कर अपना गुजारा करते हैं। थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos