{"_id":"69c42ffb5a211976400c8b98","slug":"banda-and-pratapgarh-winners-in-basketball-banda-news-c-212-1-sknp1006-143424-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बास्केटबॉल में बांदा और प्रतापगढ़ विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बास्केटबॉल में बांदा और प्रतापगढ़ विजेता
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 2- बास्केटबाल में विजेता बांदा को शील्ड देते डीआईजी व एसपी। संवाद
फोटो 3- हैंडबाल में विजेता प्रयागराज टीम को पुरस्कृत करते डीआईजी व एसपी। संवाद
-तीन दिवसीय अंतरजनपदीय प्रयागराज जोन बास्केटबॉल व हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन
- हैंडबॉल में प्रयागराज व प्रतापगढ़ विजेता
बांदा। तीन दिवसीय अंतरजनपदीय पुलिस बास्केटबॉल, हैंडबॉल प्रतियोगिता प्रयागराज जोन में पुरुष बास्केटबॉल में बांदा विजेता रहा। इसी तरह से महिला बास्केटबॉल में प्रतापगढ़ विजेता और हैंडबॉल पुरुष में प्रयागराज विजेता और महिला हैंडबॉल में प्रतापगढ़ विजेता रहा। पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस. ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें पुरस्कृत किया।
पुलिस लाइन में चल रही तीन दिवसीय 29वीं अंतरजनपदीय पुलिस बास्केटबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिता प्रयागराज जोन का समापन मंगलवार की देर शाम हुआ। प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन की सात टीमों बांदा, महोबा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रयागराज व प्रतापगढ़ ने प्रतिभाग किया था। पुरुष बास्केटबॉल में बांदा विजेता और प्रतापगढ़ उपविजेता रही। महिला बास्केटबॉल में प्रतापगढ़ विजेता व बांदा उपविजेता रही। पुरुष हैंडबॉल में प्रयागराज विजेता और बांदा उपविजेता रही।
महिला हैंडबॉल में प्रतापगढ़ विजेता और बांदा उपविजेता रही। समापन अवसर पर समापन समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस. व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों की टीम को पुरस्कृत किया। डीआईजी ने खेल भावना और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सराहना की।
उन्होंने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल में पुरस्कार जीतना महत्वपूर्ण नहीं है। बल्कि पूरे मनोयोग से खेलों में प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिता के समापन के दौरान समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बेलास यादव समेत भारी संख्या में दर्शक आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos