सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Roadways bus and truck collide, nine injured

Banda News: रोडवेज बस व ट्रक में भिड़ंत, नौ घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus and truck collide, nine injured
विज्ञापन
फोटो 30- बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरहा मोड़ पर हुए हादसे में टकराए बस और ट्रक। संवाद
Trending Videos


फोटो 31- सड़क पर पड़े यात्री। संवाद

फोटो 32- घायल बस परिचालक सीमा। संवाद
-प्रयागराज से बांदा आ रही थी बास, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरहा मोड़ पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बबेरू (बांदा)। प्रयागराज से सवारियां भरकर बांदा आ रही रोडवेज बस और सामने से आए ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज बस में सवार महिला कंडक्टर समेत नौ यात्री गंभीर घायल हो गए। इनमें से चार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बस में 30 से 35 सवारियां होने की जानकारी दी गई है।
प्रयागराज से बांदा जा रही रोडवेज बस बुधवार की देर शाम पांच बजे बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरहा मोड़ के पास पहुंची, तभी मुरहा मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि रोडवेज बस और ट्रक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। रोडवेज बस में सवार पुनाहुर गांव निवासी राजू यादव (7), शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी राजबाई (70), नीलम वर्मा (40), अहार गांव निवासी सीता प्रजापति (25), चुनकू प्रजापति (28), बबेरू की नैंसी (19), आराध्या (5), रोडवेज बस कंडक्टर बड़ागांव निवासी सीमा सिंह, रोडवेज बस चालक मटौंध के मोहनपुरवा निवासी बबलू प्रजापति घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बबेरू में एंबुलेंस के द्वारा भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद रोडवेज बस कंडक्टर सीमा सिंह, राजाबाई, नैंसी, व आराध्या को गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि ट्रक चालक मौके से भाग निकला है। हादसा मोड़ में आमने-सामने हुआ है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed