फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   An innocent child gets entangled in a rope while playing and dies.

Banda News: खेल-खेल में रस्सी के फंदे में फंसी मासूम, मौत

Wed, 06 May 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 06 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
An innocent child gets entangled in a rope while playing and dies.
बांदा। शहर के इंद्र नगर मोहल्ले में खेल-खेल में हुए दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बच्ची घर के खिड़की में रस्सी बांधकर कपड़े का घर बनाकर खेल रही थी, इसी दौरान रस्सी उसके गले में फंस गई और फंदा लग गया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर इंद्र नगर निवासी फूल सिंह की बेटी परी घर पर अकेले खेल रही थी। उसने खिड़की से रस्सी बांधकर उस पर कपड़ा डालकर अस्थायी ‘घर’ बना लिया था।
खेल के दौरान अचानक रस्सी उसके गले में फंस गई, जिससे वह फंदे में झूल गई। काफी देर तक बच्ची की कोई आवाज न आने पर परिजनों को संदेह हुआ। उन्होंने जाकर देखा तो बच्ची के गले में रस्सी कसी हुई थी। परिजन तुरंत रस्सी काटकर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को घर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed