फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   An innocent child who went to take a bath in a pond died by drowning.

Banda News: तालाब में नहाने गए मासूम की डूबने से मौत

Sun, 03 May 2026 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 03 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
An innocent child who went to take a bath in a pond died by drowning.
फोटो - 13 बच्चे की मौत पर विलाप करती मां। संवाद
बबेरू। तालाब में नहाने गया मासूम गहरे पानी में चला गया। इससे उसकी डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के फुफंदी गांव निवासी महेंद्र कुशवाहा का आठ वर्षीय पुत्र कृष्णा शनिवार की दोपहर गांव के बाड़ी तालाब पर अन्य बच्चों के साथ नहाने गया था। नहाने के दौरान वह तालाब के गहरे हिस्से में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ मौजूद अन्य बच्चों ने जब यह देखा तो उन्होंने मदद की गुहार लगाई लेकिन आसपास कोई न होने पर वह पानी में डूब गया।
विज्ञापन




कुछ बच्चों ने उसके घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और तालाब में कूदकर बच्चे को बाहर निकाला। आनन-फानन मासूम को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। घटना से मां संतोषी देवी, पिता महेंद्र कुशवाहा बेहाल है। सूचना पर कोतवाली पुलिस व नायब तहसीलदार मनोहर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed