फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Apna Dal raises its voice against the fertilizer crisis and ethanol blending.

Banda News: खाद संकट और इथेनॉल मिलावट के विरोध में गरजा अपना दल

Tue, 14 Jul 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 14 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Apna Dal raises its voice against the fertilizer crisis and ethanol blending.
फोटो-14- कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपते अपना दल कमेरावादी पार्टी के पदाधिकारी। स्रोत: स्वयं
बांदा। अपना दल कमेरावादी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खाद संकट और पेट्रोल- डीजल में इथेनॉल की मिलावट को लेकर बांदा में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह पटेल ने किया। केंद्र व प्रदेश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को सौंपा
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह पटेल ने कहा कि किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है और पेट्रोल व डीजल में इथेनॉल की मिलावट भी अब लोगों को परेशान करने लगी है। इसलिए प्रदेश व जनपद में खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी पर रोक लगाई जाए और किसानों को समय पर सही दाम पर खाद उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन




पेट्रोल व डीजल में इथेनॉल की मिलावट से वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है और ऐसे में मिलावटी ईंधन पर रोक लगाई जाए। ज्ञापन देते समय जयकरन पटेल, यशवंत सिंह, संपत सिंह, चंद्रप्रकाश पटेल, सौरभ पटेल, महेंद्र सिंह पटेल, बंशराज पटेल, बाबूराम पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed